Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

16 SEPTEMBER  2025 AAJ KA PANCHANG SEPTEMBER 16, 2025

आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, भाद्रपद |

आज दशमी तिथि 12:22 AM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र आद्रा 06:46 AM तक उपरांत पुनर्वसु | वरीयान योग 12:33 AM तक, उसके बाद परिघ योग | करण वणिज 12:53 PM तक, बाद विष्टि 12:22 AM तक, बाद बव | आज राहु काल का समय 03:23 PM – 04:54 PM है | आज 12:28 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये सभी पर पूर्णतया सटीक हो। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

मेष राशि (Aries Horoscope)किसी भी तरह के विवाद या विरोध से बचें, इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा. आर्थिक तंगी के कारण कोई जरूरी काम बीच में अटक सकता है। आपके प्रियजन खुश हैं और आपको उनके साथ शाम के लिए कुछ योजनाएँ बनानी चाहिए। छिपे हुए शत्रु आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण यदि किसी से मिलने की आपकी योजना रद्द हो जाती है, तो चिंता न करें, आप एक साथ अधिक समय बिता पाएंगे।

वृष राशि (Taurus Horoscope)  आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ डिनर प्लान करेंगे। आज अगर आप कोई जरूरी काम पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह काम पूरा हो जाएगा। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पुराना विवाद सुलझेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope)  आज समझदारी से आप हर तरह की स्थिति को काबू कर लेंगे। बिजनेसमैन को आज कोई बड़ा आर्डर आने से अधिक फायदा मिलेगा। ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक रहेगा। दिनभर काम के बाद शाम का समय आनंद से भरा रहेगा। घर में आज सभी के साथ डीनर करने से परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। छात्रों को आज कोई खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी, साथ ही एक दूसरे की कद्र करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की सफलता से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। रिश्तेदार आपको बधाई देने आपके घर आयेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope)आज का दिन धन लाभ करने वाला साबित होगा। जो छात्र रिसर्च कर रहे हैं, आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। अपना सभी काम खुद ही करने की कोशिश करें, तो बेहतर रहेगा। जो लोग सीमेंट व्यापारी हैं, उनके लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी मित्र को दिया हुआ धन आज वापस मिलेगा। बच्चे आज होमवर्क पूरा न करने की बजाए खेलने में लगे रहेंगे। पहले किये हुए निवेश का आज लाभ मिलेगा। वाहन लेने के योग बने हुए है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope )  आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य कराने की योजना बनेगी। जो छात्र मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं आज उन्हे किसी बड़े डाक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी जरूरी काम की वजह से आपका ऑफिस का काम देर से पूरा होगा। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने से कामयाबी जरूरी मिलेगी। किसी बात को लेकर आप अपने जीवनसाथी के साथ बात करेंगे। दोस्तों से मिलने का मन बनायेंगे।

तुला राशि ( Libra Horoscope )आज विवादों से दूर रहने का दिन हैं। अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें, मीठी वाणी का प्रयोग करें। आपको माता से अच्छी डिश खाने को मिलेगी, जिसका आप भरपूर फायदा उठायेंगे। जो लोग समाज सेवा कार्य से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी आज आपको कोई ऐसा उपहार देंगे जिससे आपका मन खुश हो जायेगा। छात्रों के सामने करियर को अच्छा बनाने के नये अवसर आयेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )   आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा न करें वरना दूसरे इसका फायदा उठा सकता है। आपके व्यापार में छोटे-मोटे मुनाफे मिलते रहेंगे। जीवनसाथी के सफलता पर आपको प्रसन्नता होगी। अगर आपके मन में कोई पुरानी बात चल रही है तो आज उससे छुटकारा मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन बेहतरीन है। दुकानदारों को आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope)  आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो यह पूरी तरह से आपके आर्थिक स्थिति को बदल देगा। पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी से कोई फैसला न लें। बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। लवमेट आज मूवी देखने का मन बनायेंगे। अगर आप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बड़े भाई का सहयोग आपको इसमें प्राप्त होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) कारोबार से जुड़ा आज कोई जरूरी काम पूरा होगा। आप नया रेस्टोरेंट खोलने का प्लान बनायेंगे। खुले मन और ईमानदारी से काम करने से सफलता निश्चित मिलेगी। विरोधी पक्ष आज आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उनको असफल कर देंगे। इस राशि के छात्रों को आज नॉवल पढ़ने का मन करेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहेंगे। आज घर में कोई नन्हा मेहमान आयेगा, जिनकी खातिरदारी में आप व्यस्त रहेंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope)   आज काम के सिलसिले में दिनभर भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऑफिस में मिले किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये नई योजना बनाना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कई दिनों से रुका हुआ सरकारी काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। सोशल मिडिया के जरिए समाज के कल्याण में सहायता करेंगे जिससें आपका नाम समाज में ऊचा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज समाज में सम्मान मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज पिता के बताये हुए मार्ग पर चलेंगे तो सफलता जरूर हासिल होगी। किसी पुरानी बात को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करें। फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज सफलता की नई किरण नजर आने वाली है। आप अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336