Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

26 AUGUST 2025 Aaj Ka Panchang AUGUST 26, 2025

भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, भाद्रपद |आज है हरतालिका तीज|

आज तृतीया तिथि 01:54 PM तक उपरांत चतुर्थी | नक्षत्र हस्त 06:04 AM तक उपरांत चित्रा | साध्य योग 12:08 PM तक, उसके बाद शुभ योग | करण गर 01:55 PM तक, बाद वणिज 02:46 AM तक, बाद विष्टि | आज राहु काल का समय 03:37 PM – 05:11 PM है | आज चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा |



जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये सभी पर पूर्णतया सटीक हो। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

मेष राशि (Aries Horoscope) आज दिन काफी खुशहाली भरा रहेगा। किसी समारोह या पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दिन ऊर्जा से भरपूर बीतेगा।  जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।

वृष राशि (Taurus Horoscope)आज आपको उम्मीद से ज्यादा मिल सकता  है। व्यापार में धन कमाने के आपके पास कई अवसर भी आएंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों से आपको सहयोग मिलने की संभावना है

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope)  आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर काफी बेहतर रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। निवेश में लाभ हो सकता है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। खरीदारी पर पैसे खर्च होंगे। व्यसन से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। समय का सदुपयोग करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope)अप्रत्याशित खर्चे आज आपको करने पड़ सकते हैं।परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा ।जीवनसाथी का भी आपको साथ मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें ।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope )  आपका सामाजिक दायरा  बढ़ेंगा ।रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि ( Libra Horoscope )आज काम का दवाब बढ़ सकता है। लेकिन तनाव लेने से आपको बचने का प्रयास करना है। मौज-मस्ती भरा दिन आपका बीतेगा।  निवेश को लेकर समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )आज  ऊर्जावान महसूस करेंगे।  अपने काम पर  ध्यान दें। समय अच्छा है। तनाव से दूरी बनाकर ही रहें। वैवाहिक जीवन खुशहाली भरा रहेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope)  आज आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ ख़ुशी साझा करेंगे ।बॉस से काम को लेकर बहसवाजी हो सकती है। समझदारी से काम ले।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज धैर्य बनाए रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। प्रियजनों के साथ खुशी भरा दिन गुजरेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope) आज दिन  काफी लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का साथ दें। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज आपकी रुचि खेलों में  रहेगी। रियल एस्टेट में निवेश का अच्छा मौका है। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा।  परिवार के साथ समय बिताएं। वाद विवाद से बचें।

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336