Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

16 मई 2025 Aaj Ka Panchan MAY 16, 2025

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, बैशाख |आज है संकष्टी गणेश चतुर्थी|

आज चतुर्थी तिथि 05:13 AM तक उपरांत पंचमी | नक्षत्र मूल 04:07 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा | सिद्ध योग 07:14 AM तक, उसके बाद साध्य योग | करण बव 04:41 PM तक, बाद बालव 05:14 AM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 10:44 AM – 12:23 PM है | आज चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope) आज दिन काफी खुशहाली भरा रहेगा। किसी समारोह या पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दिन ऊर्जा से भरपूर बीतेगा।  जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।
उपाय  तुलसी पर जल चढ़ाएं व लाल चुनरी चढ़ाएं
शुभ रंग: लाल,
शुभ अंक  8

वृष राशि (Taurus Horoscope)आज आपको उम्मीद से ज्यादा मिल सकता  है। व्यापार में धन कमाने के आपके पास कई अवसर भी आएंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों से आपको सहयोग मिलने की संभावना है । सेहत का ध्यान रखें
उपाय माता लक्ष्मी की उपासना करें
शुभ रंग: भूरा, 
शुभ अंक: 5

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर काफी बेहतर रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। निवेश में लाभ हो सकता है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे।
उपाय  लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: सफेद   
शुभ अंक: 6

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। खरीदारी पर पैसे खर्च होंगे। व्यसन से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। समय का सदुपयोग करें।
उपाय लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें
शुभ रंग: बैंगनी,
शुभ अंक 8

सिंह राशि ( Leo Horoscope) अप्रत्याशित खर्चे आपको करने पड़ सकते हैं।परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा ।जीवनसाथी का भी आपको साथ मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें ।
उपाय खीर बनाकर , गरीबों को खिलाएं
शुभ रंग: गुलाबी,     
शुभ अंक: 1

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) सेहत पर आप ज़्यादा  ध्यान देंगे। आपका सामाजिक दायरा  बढ़ेंगा ।रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय लक्ष्मी जी की आराधना करें व खीर का भोग लगाए
शुभ रंग: हरा,
शुभ अंक: 2

तुला राशि ( Libra Horoscope )आज काम का दवाब बढ़ सकता है। लेकिन तनाव लेने से आपको बचने का प्रयास करना है। मौज-मस्ती भरा दिन आपका बीतेगा।  निवेश को लेकर समय अच्छा है। आज कहीं घूमने जा सकते हैं।
उपाय लक्ष्मी जी को पांच कौड़ी चढ़ाएं
शुभ रंग: हरा, 
शुभ अंक 6

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )आज  ऊर्जावान महसूस करेंगे।  अपने काम पर  ध्यान दें। समय अच्छा है। तनाव से दूरी बनाकर ही रहें। वैवाहिक जीवन खुशहाली भरा रहेगा।
उपाय ॐ  श्रीं महालक्ष्मी नमः मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग गुलाबी,
शुभ अंक 9

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope)आज आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। खुशी का दोस्तों के साथ आनंद लेंगे।  बॉस से काम को लेकर बहसवाजी हो सकती है। धैर्य और समझदारी से काम ले।
उपाय भगवान विष्णु की उपासना करें
शुभ रंग: नीला,
शुभ अंक 6

मकर राशि ( Capricorn Horoscope परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। प्रियजनों के साथ खुशी भरा दिन गुजरेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें।
उपाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: पीला,
शुभ अंक: 3


कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) माता-पिता के साथ समय बिताएं। उनकी सलाह अनुसार कार्य करें। काफी लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का साथ दें। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें।भा
उपाय लक्ष्मी श्री यंत्र की पूजा करे।
शुभ रंग: आसमानी,   
शुभ अंक: 7

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज आपकी रुचि खेलों में  रहेगी। रियल एस्टेट में निवेश का अच्छा मौका है। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा।  समय बर्बाद न करें, परिवार के साथ बिताएं। वाद विवाद से बचें।
उपाय आज घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं
शुभ रंग: लाल,
शुभ अंक 2

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336