Wed. Oct 15th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

30 मई 2025 Aaj Ka Panchan MAY 30, 2025

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, ज्येष्ठ |आज है वरद चतुर्थी |

आज चतुर्थी तिथि 09:23 PM तक उपरांत पंचमी | नक्षत्र पुनर्वसु 09:29 PM तक उपरांत पुष्य | गण्ड योग 12:56 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग | करण वणिज 10:15 AM तक, बाद विष्टि 09:23 PM तक, बाद बव | आज राहु काल का समय 10:44 AM – 12:24 PM है | आज 03:42 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope)दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी या व्यवसाय में कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope)करियर में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यो में प्रति भाग करेंगे।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। छात्रों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक आयोजन पर जाने का प्लान बनेगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope )अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।  आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य है। किसी पुराने मित्र से सहायता मिल सकती है।वाहन चलाते समय सावधानी बरते।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) किसी योजना में आपको बड़ी भूमिका मिल सकती है। व्यवसाय में नए ग्राहक बनने की संभावना है। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धैर्य के साथ कार्य करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कोई रुका हुआ कार्य आपका पूर्ण होगा। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,  धन व्यर्थ के कार्यो पर व्यय हो सकता है,सावधानी बरते।काम पर फोकस करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope )किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें, विशेषकर उधार-लेनदेन से बचें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। अपने कार्यों को समय पर पूरा करें।  परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, शांत रहना बेहतर होगा।विधार्थी पढ़ाई पर फोकस करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope)शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने के लिए दिन अच्छा है। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। मन लगा कर अपने कार्य को करें ,सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।


कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है, समय पर कार्य करें, सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज का कार्य की अधिकता रहेगी। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336

You missed