Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

18 जून 2025 Aaj Ka Panchang जून
18,2025

आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, ज्येष्ठ |आज है कालाष्टमी and बुधाष्टमी व्रत|

आज सप्तमी तिथि 01:35 PM तक उपरांत अष्टमी | नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 12:23 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा | प्रीति योग 07:40 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग 05:24 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग | करण बव 01:35 PM तक, बाद बालव 12:49 AM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 12:28 PM – 02:08 PM है | आज 06:35 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope) आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जॉब से जुड़ी कठिनाइयों में राहत मिलने के संकेत हैं ।सेहत अनुकूल रहेगी। परिवार के साथ घूमने की योजना  बन सकती है.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग सफेद
शुभ अंक 8

वृष राशि (Taurus Horoscope)सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर पदोन्नति का योग है।परिवार के साथ बातचीत से समस्याएं सुलझेंगी. व्यवसाय में लाभ हो सकता है
उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें.
शुभ रंग जामुनी
शुभ अंक 5

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope) नौकरी में  कार्य में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. वैवाहिक जीवन में दूरी आ सकती है. व्यवसाय थोड़ा मंद रह सकता है। 
उपाय-केसर का तिलक लगाएं.
शुभ रंग पीला
शुभ अंक 6

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थी अपनी कम्युनिकेशन स्किल से लोगों को प्रभावित करेंगे. व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें.
उपाय-चावल का दान करें.
शुभ रंग नारंगी
शुभ अंक 2

सिंह राशि ( Leo Horoscope) पारिवारिक समस्याओं को आसानी से सुलझा लेंगे. व्यवसाय सामान्य रहेगा ।सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.  सेहत अनुकूल  रहेगी . यात्रा का योग  बन रहा है।
उपाय- सूर्य को  अर्घ्य दें.
शुभ रंग हरा
शुभ अंक 1

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।परिवार में रिश्ते मधुर बनेंगे. सामाजिक व राजनीतिक  कार्यों से आपके विरोधी परेशान होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी,
उपाय- श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाएं.
शुभ रंग लाल
शुभ अंक 3

तुला राशि ( Libra Horoscope ) नए कार्यों में समस्या आ सकती है रिश्तों में गलतफहमी से बचें. कार्य क्षेत्र में  जिम्मेदारियों से तनाव बढ़ सकता है.  खानपान का ध्यान रखें।
उपाय- साबुत मूंग दाल दान करें
शुभ रंग धानी
शुभ अंक 4

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )व्यापार में बदलाव का निर्णय सोच-विचार कर लें. राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा । खर्चों में वृद्धि होगी ।वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा.
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ रंग हरा
शुभ अंक 7

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope) सैलरी में वृद्धिहो सकती है . कार्यस्थल पर आपकी पहचान बनेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है ।विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि लेंगे.
उपाय-तुलसी जी पर जल अर्पित करें.
शुभ रंग पीला
शुभ अंक 8

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मन शांत और प्रसन्न रहेगा। कार्य स्थल पर आपकी प्रशंसा होगी।सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बनी रहेगी.  परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा
उपाय-काले तिल दान करें.
शुभ रंग गुलाबी
शुभ अंक 6


कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope) संबंधों में कटुता आ सकती है, वाणी पर संयम रखें. ऑफिस  के कार्यों को जल्दबाजी में करने से बचें। पारिवारिक निर्णय सोच समझ कर ले। जीवन साथी के साथ बहस हो सकती है।
उपाय-“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का  जाप करें.
शुभ रंग लाल
शुभ अंक 7

मीन राशि ( Pisces Horoscope)कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।  सेहत अनुकूल रहेगी,  सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी सराहनीय रहेगी. विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी मन लगाकर करें।
उपाय-मां लक्ष्मी की आराधना करें
शुभ रंग मर्जेंटा
शुभ अंक 5

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336