Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

13 AUGUST 2025 Aaj Ka Panchang AUGUST 13, 2025

भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, श्रावण |आज है रक्षा पंचमी|

आज चतुर्थी तिथि 06:36 AM तक उपरांत पंचमी तिथि 04:23 AM तक उपरांत षष्ठी | नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 10:32 AM तक उपरांत रेवती | धृति योग 04:05 PM तक, उसके बाद शूल योग | करण बालव 06:36 AM तक, बाद कौलव 05:31 PM तक, बाद तैतिल 04:24 AM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 12:31 PM – 02:08 PM है | आज चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये सभी पर पूर्णतया सटीक हो। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें, अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है खान-पान का ध्यान रखें।

वृष राशि (Taurus Horoscope)आज आप हर काम को अच्छे से कर सकते हैं। यात्रा को टाल दे।धैर्य रखें और सोच-समझकर कार्य करें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope) आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें,  कारोबार में रुकावटें मन को परेशान कर सकती हैं।  व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सावधानी से काम करें ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी पढ़ाई मे फोकस करे।

सिंह राशि ( Leo Horoscope)  आज दिन सकारात्मक रहेगा।आप कार्यों में व्यस्त रहेंगे।  धार्मिक स्थान पर यात्रा का योग है। जिससे मन को शांति मिलेगी । खर्च बढ़ेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज सोच समझकर फैसले लें। संतान के कारण परिवार में तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope )आज दिन मिला जुला रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन संघर्ष भरा रहेगा। पैसे का दुरुपयोग न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा ।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )आज व्यापार में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे धैर्य रखें ।मेहनत से कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope)  आज का दिन आपके अनुकूल है। आय के स्रोत में कमी आ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश में लाभ होगा। पिता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा सुखद रहेगी।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज दिन तनाव भरा रह सकता है। आवश्यक कार्य न होने से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कारणों से मन थोड़ा परेशान रहेगा। धैर्य और समझदारी से काम लें।


कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope) आज दिन सकारात्मक रहेगा , आर्थिक खर्च बढ़ेगा। फिजूलखर्ची से बचें। सेहत का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
यात्रा का योग है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। परिवार में तनाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336