Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

धौलादेवी विकासखंड की विभिन्न समस्याओं को लेकर उतराखंड परिवर्तन पार्टी की धौलादेवी इकाई 26 जुलाई को गुरडाबांज में बैठक करेगी। बैठक में जन समस्याओं से निपटने की रणनीति बनाई जायेगी। क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन के बाद उपजिलाधिकारी भनोली को ज्ञापन दिया जायेगा।


उपपा के नेता बसंत खनी, कौस्तुबानंद भट्ट और राम सिंह ने क्षेत्र की जनता से बैठक में भागीदारी करने की अपील की है। कहा है कि पेयजल जैसी विकट समस्या से निपटने के लिए ठोस रणनीति तय होगी।