Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शनिवार अंधड़ ने एक बार फिर तबाही मचाई। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में अंधड़ के बीच उर्स मेले में एक पेड़ गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। इसके अलावा दुकानें और टैंट भी उखड़ गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत में आज दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया तेज हवाओं के साथ अंधड़ के चलते रानीखेत के कई इलाकों में अंधड़ की चपेट में आकर पेड़ गिरने की सूचना आ रही है।खिरखेत के पास पेड़ गिरने से एक बालिका घायल हो गई जिसे जिला पंचायत नीरज तिवारी और दीप तिवारी अपने वाहन से इलाज के लिए चिकित्सालय लेकर आए। कालिका के पास भी पेड़ गिरने से अल्मोड़ा मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी।

शनिवार दोपहर रानीखेत में चल रहे उर्स मेले के बीच अचानक तेज आंधी-तूफान आने से असफरा-तफरी मच गई। धूल भरी आंधी के साथ कई दुकानों में लगे त्रिपाल उखड़ गए। लोग कुछ कर पाते इससे पहले एक विशाल पेड़ जोरदार आवाज के साथ मेलास्थल पर गिरा। जिसमें कई लोग दब गए।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। 08 लोग घायल हैं। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं संजू देवन पुत्र रामचंद्र उम्र 48 वर्ष निवासी रामपुर मसवासी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

वहीं कैंट स्कूल के नजदीक एक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई छोटी दुकानें और फड़ लगे हुए हैं। आज करीब दोपहर 2:00 बजे अचानक तेज अंधड़ चलने लगा जिसके चलते जर्जर हालत में लगा पुराना विशालकाय पेड़ तेज झोंकेदार हवाओं की चपेट में आकर मेले की दुकान पर जा गिरा।

गंभीर रूप से घायलों में राजपाल, कमरुल खान, राजकुमार और नबी अहमद है। घायलों में 15 वर्षीय कृष्णा पुत्र रामसिंह निवासी बमसू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा घायलों का हाल-चाल लिया गया वहीं गंभीर रूप से घायलों के लिए उचित इलाज के लिए प्रबंध किया जा रहा है। वही रानीखेत एसडीएम वरुणा अग्रवाल ने हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों के लिए मुआवज़े की बात कही है।