Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिल्ली लोकसभा चुनावों के रूझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। हांलाकि इंडिया गठबंधन भी टक्कर देता दिख रहा है। इस बीच एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा है। रुझानों में एनडीए को 290 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडिया गठबंधन 228 का आंकड़ा पार कर लिया है। गठबंधन को करीब 220 सीटें मिलती दिख रही है। रुझानों में बेशक एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन कुछ राज्यों में बीजेपी के लिए टेंशन की खबर है। पांच राज्यों में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। सबसे बड़ा उलटफेर यूपी में देखने को मिल रहा है। रुझानों में यहां सपा सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। इंडी गठबंधन यहां 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि एनडीए 36 सीटों पर आगे चल रहा है।


महाराष्ट्र में भी एनडीए की स्थिति खराब है। एनडीए 16 सीटों पर ही आगे चल रहा है, जबकि इंडी गठबंधन 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में दीदी ममता का मैजिक फिर दिख रहा है। बीजेपी को यहां फिलहाल नुकसान हो रहा है। टीएमसी सबसे ज्यादा 26 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 13 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है। हरियाणा में इंडी गठबंधन मजबूत स्थिति में हैं। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, बीजेपी सिर्फ चार सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में भी उलटफेर के संकेत है। यहां बीजेपी को बड़ा नुकसान हो रहा है। यहां बीजेपी 13 सीटों पर जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है।