Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु चलाए गए शटल सेवा को सुचारू रूप से चलाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
   हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं यातायात के निर्देशन में वीकेंड पर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे शटल सेवा के बारे में  सुमित पांडे क्षेत्राधिकार भवाली द्वारा पर्यटकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए लगातार अनाउंसमेंट कराकर शटल सेवा से अवगत कराया जा रहा है।
1-रेलवे स्टेशन हल्द्वानी कैचीधाम तक (बस शटल)
2-नैनी बैंड प्रथम से कैचीधाम तक (टैक्सी व बस शटल)
3-सैनेटोरियम से कैचीधाम तक (टैक्सी व बस शटल)
4-नगर पालिका ग्राउण्ड से कैचीधाम तक (टैक्सी शटल)
5- खैरना से कैंचीधाम तक (टैक्सी व बस शटल)
      निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क कराये जा रहे हैं साथ ही
अधिक यातायात दबाव में भी यातायात को सरल और सुगम बनाने हेतु पुलिस को सहयोग करने की लगातार अपील की जा रही है।