Fri. Mar 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

     
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा,  द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद नशा मुक्ति अभियान चलाकर मादक पदार्थो से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व स्कूल, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों,युवाओं व जनमानस को जागरुक करने के निर्देश दिये गये है। 


आज दिनांक 26/12/2024 को अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया  सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, चौखुटिया व आदर्श विद्यालय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मासी चौखुटिया में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों, दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले, गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना तत्काल पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।
          
इसके अतिरिक्त उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध,  महिला/बाल अपराध, तीन नये कानूनों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।