Sun. Mar 29th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 15 जनवरी 2025 आमतौर पर जनपद अल्मोड़ा के कतिपय मोटर मार्ग पालाग्रस्त क्षेत्रों में आते हैं। कई बार पालग्रस्त क्षेत्रों में वाहनों के फिसलने आदि की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। ऐसी सड़कों, जहां पाला पड़ने से दुर्घटनाएं होती हैं उनके दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने संबंधित सड़कों के अधिशाषी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि ऐसी सड़कों पर नियमित रूप से चूना आदि का छिड़काव किया जाए जिससे वाहनों के फिसलने की घटनाओं में कमी आ सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी शीतकाल में ऐसी सभी सड़कों में चूना छिड़काव की कार्यवाही नियमित करें।
उनके निर्देशों के क्रम में पाला ग्रस्त मार्गों में चूना छिड़काव की कार्यवाही लगातार की जा रही है। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा विभोर गुप्ता ने बताया कि पालग्रस्त क्षेत्रों में चूना छिड़काव की कार्यवाही लगातार की जा रही है।