जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा, 30 जुलाई, 2025 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत समान्य निर्वाचन-2025 में दिनॉंक 31 जुलाई, 2025 को होने वाली मतगणना जो कि समस्त 11 विकासखण्डों द्वारा चयनित स्थलों जिनका चुनाव आयोग से अनुमोदन प्राप्त हुआ है, में सम्पन्न होना है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के लिए प्रत्येक मतगणना स्थल पर प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। आयोग के निर्देशों के क्रम में विकासखण्ड ताड़ीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनन्द, विकासखण्ड भिकियासैंण में उपजिलाधिकारी भिकियासैंण सीमा विश्वकर्मा, विकासखण्ड हवालबाग में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, विकासखण्ड द्वाराहाट में उप जिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार, विकासखण्ड लमगड़ा में जिला विकास अधिकारी संतोष पंत एवं प्रभारी तहसीलदार लमगड़ा बालम सिंह, विकासखण्ड भैसियाछाना में तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल, विकासखण्ड धौलादेवी में तहसीलदार भनौली/जैंती बरखा जलाल, विकासखण्ड ताकुला में तहसीलदार सोमेश्वर नेहा धपोला, विकासखण्ड सल्ट में उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट, विकासखण्ड स्याल्दे में तहसीलदार सल्ट आबिद अली एवं तहसीलदार भिकियासैंण रवि साह एवं विकासखण्ड चौखुटिया में तहसीलदार द्वाराहाट/चौखुटिया तितिक्षा जोशी को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
उन्होंने नामित जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये है कि वे अधिसूचित मतगणना स्थलों पर मतगणना सम्बन्धी समस्त कार्य के अधीक्षण, नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण का कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढ़ंग से करना सुनिश्चित करेंगे।