जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस के आँपरेशन स्माईल टीम ने ठाना है,
बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलाना है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द् राजगुरू के निर्देशन में आपरेशन स्माईल टीम ने परिजनों से बिछड़ी बालिका के राजकीय शिशु बाल गृह बख अल्मोड़ा में दाखिल किया ऑपरेशन स्माइल की टीम बालिका के बालिका के परिजनों का पता लगाकर परिजनों के सुपुर्द करने की वकायद में लगी है, एस एस पी अल्मोडा द्वार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलास के लिए चलाए जा रहे आँपरेशन स्माइल अभियान के तहत जनपद की आँपरेशन स्माईल टीम और पुलिस थानों को गुमशुदाओं व अपने परिजनों से बिछड़े लोगों की तलाश कर बरामदगी करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आँपरेशन स्माईल अभियान के नोडल अधिकारी सीओ अल्मोड़ा/आपरेशन श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के आँपरेशन स्माईल टीम द्वारा गुमशुदाओं/परिजनों से बिछड़े लोगों की तलाश हेतु लगातार प्रयास करते हुए उन्हें सकुशल बरामद किया जा रहा है। अल्मोड़ा पुलिस की आँपरेशन स्माईल टीम द्वारा समाचार पत्र (न्यूज पेपर) में प्रकाशित एक विज्ञापन देखा जिसमें बाल कल्याण समिति उधमसिंहनगर द्वारा एक अज्ञात बालिका जिसकी उम्र लगभग 09 वर्ष है और उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नही होने पर उक्त बालिका को राजकीय शिशु बाल गृह बख, अल्मोड़ा में दाखिल किया गया है। स्माईल टीम द्वारा बालिका से राजकीय शिशु बाल गृह बख जाकर बातचीत की गई तो काफी प्रयासों के बाद बालिका द्वारा केवल यह बताया गया कि वह रमपुरा में रहती है, आँपरेशन स्माईल टीम द्वारा बालिका के बताये गये पते के आधार सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से बालिका के परिजनों का पता लगाया गया। इस सम्बन्ध में बाल कल्याण समिति अल्मोड़ा (सीडब्ल्यूसी) को जानकारी देकर उनकी अनुमति के उपरांत बालिका को उसके परिजनों से मिलाने की कार्यवाही की जा रही है।
ऑपरेशन स्माइल टीम
- उ0नि0 श्री दिनेश सिंह परिहार, टीम प्रभारी
- हे0कानि0 श्री अनिल कुमार
- कानि0 श्री सुरेश गिरी
- म0कानि0 श्रीमती मोनिका जोशी