Wed. Mar 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

ट्रैफिक पुलिस के मनमानी को खत्म करने के लिए पुलिस उपअधीक्षक से मिले छात्रसंघ पदाधिकारी व प्रतिनिधि


आज दिनांक 3 अक्टूबर 2023 को छात्रसंघ पदाधिकारी व प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस उप अधीक्षक अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा मनमानी तरीके से चालान करने के संदर्भ में बताया गया।
दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को देखा गया की दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच कई वाहन तीन सवारी व बिना हेलमेट के जा रहे थे जिसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई व हेलमेट पहने यात्रियों को रोक कर जबरदस्ती चेकिंग की गई जिसमें अपने कार्य में जाने वाली सामान्य जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , छात्र नेताओं द्वारा कहा गया की वह जानता को परेशानी नहीं होने देंगे, छात्रों का कहना है कि सर्वप्रथम नशे में वाहन चलाने वालों नाबालिकों, ओर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही हो, जिनके कारण पैदल चल रहे लोगो(मुख्यतः बच्चों और बुजुर्गों को) परेशानी का सामना करना पड़ता है
इसी संबंध में पुलिस उप अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर यह बताया की अल्मोड़ा नगर में चालान करने का एक ही मापदंड तय हो व कोई भी पक्षपात न किया जाए। चालान के समय व्यक्ति से कारण भी जाना जाना चाहिए, हो सकता है कि किसी मरीज को उसकी दिक्कत देखते हुए कोई उसकी मदद कर रहा हो तो ऐसे में मित्र पुलिस उनको सहयोग करे।

नगर में वर्तमान में अधिकतर लोग बिना हेलमेट के आ जा रहे है, जिसमे पुलिस के लोग भी शामिल है , अधिकतर रसूकदार भी बिना हेलमेट ही चलते है ,पर इनपर कार्यवाही नही होती, कार्यवाही केवल आम जनमानस पर ही क्यो-? जबकि कानून सभी के द्वारा तोडा जा रहा है , उन्होंने कहा कि हेलमेट और गाड़ी के कागज भी केवल आम जनमानस के ही चेक किये जा रहे है ,चेकिंग के समय भी पुलिस के लोगो व रसूकदारो का बिना हेलमेट और तीन सवारी पर जाना और पुलिस का उनको नदरन्दाज करना समझ से परे है।

छात्र संघ पदाधिकारी द्वारा बताया गया यदि पुलिस उप अधीक्षक इसमें कार्यवाही नहीं करते हैं तो वह इस संबंध में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन करेंगे व धरना प्रदर्शन करेंगे।।
ज्ञापन देने में देवाशीष नेगी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व जिला मंत्री भा. ज. पा.)
देवाशीष धानिक (महासंघ अध्यक्ष)
पंकज सिंह फर्तियाल (छात्र संघ उपाध्यक्ष)
गौरव भंडारी (छात्र संघ महासचिव)
भानु पंत, युवम वोहरा, पंकज जोशी, आदित्य गुरुरानी, गिरीश पांडे, कामेश कुमार, ऋतिक राज, पवन नेगी, हेमंत सिंह, चंद्र प्रकाश,चेतन पांडे, निशांत पांडे एवम् समस्त छात्र प्रतिनिधि मौजूद थे।