Wed. Mar 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनतानामा अल्मोड़ा , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रचलित ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में सम्बन्धित गुमशुदाओं को शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।



पुलिस का अभियान

सीओ अल्मोड़ा / नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माईल विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में धौलछीना पुलिस द्वारा दिनांक- 23.09.2023 को थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवती के गुम होने के सम्बन्ध में थाना धौलछीना में पंजीकृत गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरागरसी पतारसी से उक्त गुमशुदा युवती को दिनांक-

03.10.2023 रुद्रपुर, जनपद उधमसिंहनगर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। एक अन्य मामले में दिनांक- 27.08.2023 को एक महिला के अपने 02 छोटे बच्चों सहित गुमशुदा होने के सम्बन्ध में थाना धौलछीना में पंजीकृत एफआईआर में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए गुमशुदा महिला को उसके 02 बच्चों सहित दिनांक- 03.10.2023 को रानीखेत से सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य

1- अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद टम्टा, थाना धौलछीना

2- अपर उ0नि0 जगदीश, थाना धौलछीना

3- हे0कानि0 सुरेन्द्र सिंह नेगी, थाना धौलछीना

4- हे0कानि0 अर्जुन सिंह, थाना धौलछीना