Sat. Mar 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोडा

अल्मोड़ा आज दिनाँक 6 अक्टूबर को आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा स्वास्थ्य विभाग का पुतला फूंका जिसमें लगातार बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया।
अल्मोड़ा मे स्वास्थ्य सेवाएं बद से बत्तर होती जा रही है और कोई भी उसकी सुध लेने को तैयार नही है।
हमारे परिसर के भी कई छात्र छात्राओं को भी इन बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का सामना करना पड़ा है। कल टाटिक सड़क दुर्घटना के बाद जब कुछ स्कूली बच्चो को हल्द्वानी रेफेर किया गया तो एम्बुलेंस को धक्का मारकर शुरू करना पड़ा इससे ये पता लगता है कि हमारी स्वास्थ्य सेवाएं कितनी गर्त में है।
जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में अगर सुधार नही हुआ तो आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगा।