Wed. Oct 15th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

एक वर्ष से अंकिता को न्याय नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस नेत्रियों ने आक्रोश व्यक्त किया।


देहरादून राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने आज अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री आवास कूच किया है। इस दौरान कांग्रेस की महिला नेताओं ने अंकिता भंडारी के लिए सरकार से न्याय की मांग करते हुए अपना मुंडन कराया और न्याय दिलाने की मांग की है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करे सरकार

राजधानी देहरादून में आज कांग्रेस महिला मोर्चा के साथ ही कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक सड़क पर उतरकर पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।

ज्योति रौतेला और गरिमा दसौनी ने करवाया मुण्डन

इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दसौनी ने अपनी सहयोगी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ अंकिता के लिए न्याय की मांग करते हुए मुंडन कराया गया।

मांग को लेकर गुरुवार को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और महामंत्री शिवानी थपलियाल मिश्रा ने सिर मुंडवा कर राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास घेराव का प्रयास किया। पुलिस सभी महिला प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग लगातार करती आ रही है लेकिन आज तक उनके परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि मणीपुर में जिस तरह से महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया, यह देश को शर्मशार करने वाला था, परन्तु आज तक उन महिलाओं को भी न्याय नही मिल पाया है। उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में वीआईपी का नाम आज तक उजागर नही हो पाया है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। सरकार की लचर व्यवस्था के कारण डेंगू लगातार बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार ने अग्निवीर भर्ती जैसी योजना लाकर देश के युवाओं के साथ धोखा कर छलने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है,

दोषियों को फांसी की माँग

जिसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने देश को आजाद कराने के बाद कंग्रेस पार्टी ने जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से शुरू कर सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनिया के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था नाम चीज नहीं है। आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार किये जा रहे हैं और उन्हें न्याय दिलाने के बजाय उनका और अधिक उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्य सरकार विकास के नाम पर डुगडुगी पीट रही है परन्तु विकास कहीं दिख नहीं रहा है। उन्होंने कहा सरकार के नाक के नीचे राजधानी देहरादून के सड़कों पर एक-एक फीट के गड्डे देखे जा सकते हैं। आये दिन रोज कोई ना कोई घटना हो रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की सार्वजनिक सम्पत्यिों को बेचकर अपने चहेते लोगों को बांट दिये हं । उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जहां-तहां परेशान किया जा रहा है, जिसे वर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अन्याय किया गया तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ लड़ने का काम करेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को ठगने और छलने का काम किया है।

You missed