जनता नामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

(कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ एवं (विकास समिति दूंगा धारा अल्मोड़ा )के संयुक्त प्रयास व तत्वावधान में (दुर्गा महोत्सव 2023) के लिए सभी जरूरी कार्य योजना आवश्यक सामग्री व जरूरत एवं जिम्मेदारी हेतु सब समिति गठित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर पूर्ण कर ली गई है

और जिम्मेदारियां सौंप दी गई (कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा )के (मुख्य संरक्षक )श्री कमल कुमार बिष्ट एवं विकास समिति दूंगा धारा अल्मोड़ा के( अध्यक्ष) श्री दीवान सिंह बिष्ट (वरिष्ठ अधिवक्ता )ने जानकारी दी इस वर्ष भी पिछले वर्षों की भांति (दुर्गा महोत्सव 2023) में भी सौहार्द एवं शांति के वातावरण में बड़े ही धूमधाम के साथ-साथ सभी के लिए मंगल कामनाएं करते हुए विश्व शांति और समृद्धि और खुशहाली के साथ ही समाज और राष्ट्र के विकास उत्थान एवं प्रेम भाव के साथ और उन्नति के पद पर अग्रसर हो। इस भावना के साथ मानने संकल्प लिया गया है।प्रथम नवरात्र को प्रातः 7:00 बजे (रामलीला मैदान दूंगा धारा) से भव्य शोभायात्रा ( कलश यात्रा) निकाली जाएगी। जिसमें हमारे सभी श्रद्धालु जन, महिलाएं, माताएं/ बहने , अपने कुमाऊनी पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे। इस वर्ष (दुर्गा महोत्सव 2023 )नवरात्रि के दौरान सांय कालीन संध्या मे महा आरती, प्रसाद वितरण, के बाद भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न दलों ,स्थानीय निवासियों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति के (कोषाध्यक्ष) श्री भुवन चंद त्रिपाठी जी ने सभी से इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना व श्रद्धा भाव से मां के देवी के दर्शन कर जगत कल्याण की मंगल कामनाएं ,प्रार्थनाओं में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सभी से इस महापर्व में शामिल होने का आह्वान किया. हैं।
समिति के( अध्यक्ष )श्रीमती मंजू बिष्ट समिति की( संयोजक) कुमारी ज्योति सतवाल समिति की (उपाध्यक्ष )श्रीमती नीमा नगर कोटी समिति के( सदस्य) श्री अनंत बिष्ट को सब समितियां गठित कर अलग-अलग दिवस के हिसाब से कार्यभार और जिम्मेदारियां सौंप गई। इस दौरान विकास समिति दूंगा धारा अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्री दीवान सिंह बिष्ट (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने इस महापर्व में (दुर्गा महोत्सव 2023 )को और बेहतर ,भव्य, शानदार और सफल हो इसके लिए स्थानीय निवासियों के साथ साथ आसपास क्षेत्र के सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर कार्यक्रम को संपन्न बनाने में अपनी जिम्मेदारी ले और भागीदारी कर अपना अमूल्य योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और मां दुर्गा का आशीर्वाद ग्रहण करें।
