Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा दिनांक 22 सितम्बर, 2023 (सू0वि0) – अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि आज नगरपालिका परिषद् द्वारा जिला पंचायत, पशुपालन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे 09 आवारा/निराश्रित गोवंश को गो सेवा न्यास गुरूकुल कटारमल, ज्योली, अल्मोड़ा के गौ सदन पहुॅचाया गया। उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा जनहित में नगर से आवारा गोवंश को हटाने की कार्यवाही लगातार गतिमान है। जिन पशु स्वामियों द्वारा अपने पशु नगर में आवारा छोड़े जा रहे है, उनके विरूद्व कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। उन्होंने सभी गोवंश स्वामियों से अपील की है कि वे अपने गोवंश को नगर में कदापि न छोडे, पकड़े जाने पर उनके विरूद्व नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जायेगी। इस अभियान में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, वन पर्यवेक्षक हरीश चन्द्र, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।