Mon. Dec 1st, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा


अल्मोड़ा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज नगर मंडल अल्मोड़ा की एक बैठक सांसद कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में मंडल के प्रवासी कार्यकर्ता पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने नगर मंडल के पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के सभी शक्ति केंद्रों में बूथ पदाधिकारियों व समितियां का सत्यापन किया जाना है, इसके लिए सभी शक्ति केंद्र के प्रवासी अपने-अपने शक्ति केंद्रों में जाकर और सभी मोर्चों के साथ बैठकर सत्यापन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएंगे तथा इसके लिए नगर के विभिन्न मोर्चों की बैठके 8 अक्टूबर तक तय की गई है।

इस अवसर पर नगर मंडल के अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस कार्यक्रम को निर्धारित अवधि में सभी कार्यकर्ता पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नमो ऐप जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर उपाध्यक्ष चंदन रावत, जगत भट्ट, सौरभ वर्मा ,नगर मंत्री रमेश मेर, दिशांत पवार, नगर मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी, अजय वर्मा, कमल बिष्ट, नगर सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुरुरानी, धीरज बोरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।