Wed. Mar 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोडा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने निदेशक और कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट प्रकरण में भाजपा को नशीहत दी है कि भा ज पा मदन बिष्ट का पुतला फूकने से पहले अपने नेताओं और भाजपा की केंद्र व धामी सरकार का पुतला फूकना चाहियें ,।आज जिस तरह से भाजपा की कठपुतली बने निदेशक का भाजपा के लोग बचाव कर रहे है और विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंक रहे है ,तब भाजपा के लोग कहा छूप गए थे जब कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल सरेआम एक गुंडे की तरह बीच रोड में मारपीट करते है, जब भाजपा नेताओं द्वारा अंकिता भंडारी की हत्या कर दी जाती है,मणिपुर में भाजपा की सरकार है ,वहा महिलाओं को बीच बाजार नग्न अवस्था में घुमाकर उनके साथ बलात्कार किया जाता है,।भाजपा सांसद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के उत्पीड़न के आरोप लगते है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी द्वारा बेजुबान घोड़े की जान ले ली जाती है। भाजपा को दोहरा चरित्र त्याग कर को अपने गिरेबान मैं झांकने की जरूरत है।