Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोडा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा– सल्ट के विधायक महेश जीना एक बार फिर चर्चा में हैं।विश्व हिन्दू परिषद ने सल्ट के विधायक महेश जीना पर कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए शिखर चौराहे में अनोखे अंदाज में किया उनका पुतला दहन किया तथा पुतला दहन के बाद अन्तिम संस्कार की तर्ज पर आलू भी खाए।साथ ही विधायक से जिला व प्रांत पदाधिकारियों से माफी मांगने की मांग की।आज विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता यहां नगर के शिखर तिराहे पर एकत्र हुए।जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर सल्ट विधायक महेश जीना का पुतला फूंका तथा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विधायक जीना ने विहिप पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ गाली गलौच की और अपने पद का दुरूपयोग करते हुए संगठन के कार्यों में व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया।वक्ताओं ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना काफी शर्मनाक हैं।विहिप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक महेश जीना ने अपने बयान पर जिला व प्रांत पदाधिकारियों से क्षमा नहीं मांगी तो विहिप पूरे प्रदेश में विधायक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेगी।पुतला दहन कार्यक्रम में प्रांत सह सेवा प्रमुख मंगल सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र लोहनी,विजय सिंह सिराड़ी,भूपाल मेहता,गोविंद कनवाल, रवि जोशी,विकास पोखरिया,सागर, शिवम आदि मौजूद रहे।