जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन
अल्मोड़ा आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड राजभवन को ज्ञापन भेजा गया।
इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी, लूट, नशे का अवैध कारोबार और हत्याएं आम हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी तक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेता और विधायक खुलेआम मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल हैं, जिससे कानून का डर खत्म हो चुका है। अल्मोड़ा जैसे शांत शहर में अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन अब तक उस तथाकथित बाबा को गिरफ्तार नहीं कर पाया है। इससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
राजनीतिक दबाव में पंगु पुलिस तंत्र
भूपेंद्र सिंह भोज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई करने में असमर्थ है। सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा नहीं, बल्कि केवल अपनी छवि बचाना रह गई है।
कांग्रेस की मांग: सख्त कदम उठाए सरकार
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, पुलिस तंत्र को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए और महिलाओं व आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, एडवोकेट कुंदन भंडारी, एडवोकेट केवल सती, बार एसोसिएशन सचिव विनोद फुलारा, निर्मल रावत, बी.के. पाण्डे, गोविन्द मेहरा, पार्षद दीपक कुमार, अनूप भारती, मुकेश कुमार, एडवोकेट हिमांशु मेहता, धनंजय साह, सुभाषु रौतेला, विजय कनवाल, दानिश खान, फेमिना खान, ललित सतवाल, साहबुद्दीन, शरद साह, दीपा साह, रविंद्र टम्टा, दीपक भट्ट, नरेश बराकोटी, जगदीश पाण्डेय, पंकज पाठक, हरेंद्र रावत, पारितोष जोशी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
