Wed. Apr 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

पिथौरागढ़। नगर निगम पिथौरागढ़ की नवनिर्वाचित मेयर कल्पना देवलाल और भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने सोमवार को ही पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में आभार रैली निकाली, जो नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनता के धन्यवाद के नारों के साथ ही निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोनिका महर पक्ष पर ‘खिसियानी बल्ली खंभा नोचे’ जैसे नारों से तंज भी कसा। आभार रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री राकेश देवलाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत व बिशन सिंह चुफाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, कोमल मेहता, रघुवीर सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।