Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनता नामा दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

जैंती में निकली कान्हा की शोभा यात्रा, बच्चों ने फोड़ी दही हाड़ी


अल्मोड़ा। जैंती तहसील क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिशु मंदिर जैंती में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय से जैंती बाजार तक भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान राधा कृष्ण के वेश में सजे विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम किए। स्टेशन चौराहे पर मटकी फोड कार्यक्रम में बच्चों ने दही से भरी हांडी फोड़ी। दही से भरी मटकी फोड़ने के लिए बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान कृष्ण के वेश में सजे चौकुना निवासी ध्रुव सिंह धानक और अल्मोड़ा के मकेड़ी निवासी आधृत सिंह भोज आकर्षण का केंद्र रहे। वहां पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य उज्जवल सिंह जंतवाल, हेम सनवाल, संरक्षक श्याम नारायण पांडे, प्रकाश लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। इधर चौकुना, सैनोली, बाराकोट गांवों में भी जन्माष्टमी की सामूहिक पूजा की गई।