Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

      दिनांक 07/06/2024 को थाना काठगोदाम पर प्राप्त सूचना 112 जिसमें काँलर द्वारा खुद का बैग भवाली से बोलेरो मैक्स गाड़ी में छूट जाना बताया जिसमें  1,80,000 रुपए कैश व सोने की दो झुमके व एक सोने की अंगूठी होने की सूचना दी, उक्त सूचना के प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष  विमल कुमार मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर काठगोदाम क्षेत्र में उक्त वाहन की तलाश की गयी, मुसाफिर को वाहन का न0 पता न होने के बाद भी काठगोदाम पुलिस द्वारा अथक प्रयास से बोलेरो वाहन को ढूढकर उक्त बैग को मुसाफिर को वापस लौटाया गया।
      सोने, चाँदी व कैश से भरे बैग को वापस पाकर मुसाफिर ने काठगोदाम, नैनीताल पुलिस का आभार जताया।


मुसाफिर ने कहा थैंकयू नैनीताल पुलिस

पुलिस टीम का विवरण-

1-  अ0 उ0नि0 अरविंद कुमार
2- हे0 कां0 महेश बृजवाल