Wed. Oct 15th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनपद नैनीताल में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से नकेल कसने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं बाहरी व्यक्तियों की गहन चेकिंग की जाए तथा अवैध हथियार रखने वालों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


   
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर  प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम  पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.05.2025 को थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चैंकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त की गई।

    चेकिंग के दौरान कोल्टेक्स से हल्द्वानी की ओर, बिजली के ट्रांसफार्मर के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर एक अदद अवैध 12 बोर (पौनिया) बंदूक व 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए।     पूछताछ में अभियुक्त की पहचान विनोद चंद्र आर्य पुत्र  गोपाल राम निवासी ब्यूराखाम टंगर, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 57/2025 अंतर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-

1. अपर उप निरीक्षक  बीना दोसाद
2. कांस्टेबल करतार सिंह

अवैध हथियार, नशे व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की यह कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

You missed