जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
काठगोदाम के नरीमन तिराहे पर दीपक सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम कानि0 चिंटू कुमार,म0कानि0 गीता भट्ट द्वारा दौराने गश्त एक लावारिस पर्स मिला, जिसमें ₹1450 नकद और एक आधार कार्ड था। आधार कार्ड ममता निवासी- चोरगलिया, जनपद नैनीताल का मालूम हुआ।

काठगोदाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ममता चौसाली से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाकर उनका पर्स, आधार कार्ड, और नकद राशि सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया।
महिला ने काठगोदाम पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार प्रकट किया।