जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद पुलिस को वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा धारानौला क्षेत्र के व्यापार मण्डल पदाधिकारियों व टैक्सी यूनियन, चालकों व अन्य गणमान्य लोगों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा कर समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वसन दिया गया।
गोष्ठी में उपस्थित गणमान्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक कर कभी नशा न करने और लोगों को नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया गया।
साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए कभी नशे में वाहन न चालाने, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी न करने आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया और साईबर अपराध, नये कानूनों BNS,BNSS,BSA, डायल 112, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930,किरायेदार सत्यापन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
