Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


    
इसी क्रम में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्तियों को अवैध शराब साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली लालकुआ-

चैकिंगके दौरान हल्दुचौड़ गोला गेट जग्गी लालकुआं से भूपेंद्र पुत्र रूप सिंह निवासी हरिपुरा फुटकुआ रामपुर रोड हल्द्वानी को वाहन स्कूटी न0  UK04R-2209 से गोला मजदूरों को बेचने के लिए लाई जा रही एक प्लास्टिक के कट्टे में 80 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा  60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है !

गिरफ्तारी टीम –

1- उप निरीक्षक शंकर नयाल
2- कानि0 अनिल शर्मा
3-कानि0 मनीष कुमार
4-कानि0 गुरमेज सिंह

कोतवाली रामनगर

पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रामनगर छोई क्षेत्र में जरनैल सिंह उर्फ बिटटू पुत्र बच्चन सिंह उम्र- 38 वर्ष निवासी- गोबरा नं0 4 थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर को कुल 60 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त के विरूद्ध 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम-

कानि0 जसवीर सिंह
कानि0 विपिन शर्मा