Mon. Mar 30th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा दिनांक 09/07/2024 को लमगड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में आरोपी सुरेश चन्द्र के विरुद्ध धारा 323/506/376 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत थाना लमगड़ा में एफआईआर पंजीकृत करायी गई थी।


एसएसपी अल्मोड़ा ने दिए निर्देश

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की खोजबीन शुरु की गई।
दिनांक 10.07.2024 को गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी सुरेश चन्द्र उम्र-27 वर्ष को थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा नगर यात्री स्टैण्ड से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 मनोज कुमार
2- हेड कानि0 महेन्द्र सिंह बिष्ट
3- हेड कानि0 देवराज सिंह