Thu. Apr 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में जिला अल्मोड़ा के अस्पताल में तैनात लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉ. अमित सुकोटी को उनकी उत्कृष्ट शल्य चिकित्सा सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।


डॉ. अमित सुकोटी को उत्कृष्ट शल्य चिकित्सा के लिए दिया गया सम्मानित
अल्मोड़ा सहित पुरे उत्तराखण्ड के लिए यह गर्व की बात है कि एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल अल्मोड़ा में तैनात जनरल एवं लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉ. अमित सुकोटी को उनकी उत्कृष्ट शल्य चिकित्सा सेवाओं के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक पुरस्कार 2024 में जनरल सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हाइपेज नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया है। लिमिटेड और आई कैन फाउंडेशन, भारत द्वारा जयपुर, राजस्थान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया था।

100 सर्वश्रेष्ठ माउस को दिया जाता है पुरुस्कार

यह पुरस्कार भारत के केवल 100 सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों को दिया जाता है, और पहली बार अल्मोड़ा जिले के जिला अस्पताल अल्मोड़ा से डॉ. अमित सुकोटी को यह सम्मान मिला है। हम जनतानामा न्यूज़ की तरफ से उन्हें तहेदिल से बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे उत्तराखण्ड प्रदेश के इकलौते डॉक्टर हैं।

अनेक संगठनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

इस अवसर पर अल्मोड़ा की जनता की ओर से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, समाजसेवी संजय पाण्डे, फड़ एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष नवीन चंद्र, टेलर एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष एस.आर. बेग, उत्तराखंड लोक वाहिनी के डॉ. दया कृष्ण कांडपाल और व्यापार मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने डॉ. अमित सुकोटी को इस सम्मान के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके दीर्घकालिक भविष्य की कामना की है।