Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में मुवानी के पास सूनी पुल से एक मैक्स जीप 100 फिट नीचे नदी में गिर गई, जिसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार मुवानी कस्बे से बोकटा के लिए मंगलवार शाम लगभग 4 बजे मैक्स जीप संख्या यूके05टीए -0193 मुवानी पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में सूनी पुल के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क से लगभग सौ फिट नीचे नदी में गिरी गई, जिसमें मैक्स जीप के परखच्चे उड गये।

हादसे में जान गंवाने वालों में👇
सिमरन (8 वर्ष)
तनुजा (15 वर्ष)
विनीत (14 वर्ष)
नरेंद्र सिंह (40 वर्ष)
वाहन चालक राजन सिंह (60 वर्ष)
होशियार सिंह (65 वर्ष)
शांति देवी (50 वर्ष)
और दिकभा (28 वर्ष) शामिल हैं। सभी मृतक बोकटा गांव के निवासी थे। मृतकों में तनुजा और विनीत सगी बहनें थीं।

घायलों की पहचान👇
योगेश कुमार (21)
श्याम सिंह (50)
कल्याण सिंह (55)
सुमित सिंह (22)
और पूजा के रूप में हुई है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बेरीनाग एसडीएम आशीष जोशी, तहसीलदार देवलथल और थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया, जीप दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।