Sun. Apr 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी/अल्मोड़ा  | जनपद नैनीताल में कल मंगलवार और बुधवार को स्थानीय अवकाश रहेगा है। पूर्व में जारी आदेश में बताया गया, “24 और 25 सितंबर को अष्टमी और नवमी श्राद्ध का स्थानीय अवकाश है।” इसके विपरीत सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा मैं 24 सितम्बर मंगलवार को अब तक अवकाश की कोई घोषणा नहीं हुई हैं।


जारी आदेश में लिखा गया, “नैनीताल – मैनुअल ऑफ गवर्नमेण्ट आर्ड्स के पैरा-247 में दिये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये कलैण्डर वर्ष 2024 हेतु जनपद नैनीताल के समस्त कार्यालय / संस्थानो में (बैंक/कोषागार / उपकोषागर को छोड़कर) एतद्वारा निम्न 03 (तीन) स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।