Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, GBPNIHE, कोसी–कटारमल


प्रतिष्ठित हिमालयन कॉन्क्लेव 2025 में लोक चेतना विकास समिति ने अल्मोड़ा क्षेत्र के स्थानीय संसाधनों, नवाचारों और सतत आजीविका मॉडलों को प्रदर्शित करते हुए प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारतीय हिमालयी क्षेत्र–2047: पर्यावरण संरक्षण और सतत सामाजिक-आर्थिक विकास” था।

समिति ने इस अवसर पर जूट एवं उससे बने उत्पादों, स्थानीय मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों, तथा महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा विकसित नवाचारों को दर्शाने वाला स्टॉल लगाया, जिसे आगंतुकों ने सराहा। यह आयोजन शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और विभिन्न संगठनों से संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

संस्था ने अपने वक्तव्य में GBPNIHE के प्रति आतिथ्य और सुचारू आयोजन व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही यह भी विनम्र सुझाव दिया कि भविष्य के आयोजनों में स्थानीय स्तर पर अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे सामुदायिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों तक अधिक संख्या में आगंतुक पहुँच सकें।

समिति ने कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ भी साझा कीं और सभी से हिमालयी क्षेत्र के सतत एवं सशक्त विकास में साथ आने का आह्वान किया।