Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सुमन की परंपरा ज़िंदा है।
हम उन्हें न भूले थे न भूलेंगे


अल्मोड़ा :- लगातार 84 दिनो तक टिहरी रियासत के ज़ुल्मों के खिलाफ़ भूख हड़ताल के बाद शहीद हुए श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर आज उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने श्रीदेव सुमन के बलिदान को याद किया इस मौक़े पर रेवती विष्ट की अध्यक्षता मे वक्ताओं ने कहा
“श्रीदेव सुमन का बलिदान एवं उत्तराखंड” मे आन्दोलन की बलिदानी प्रेरणा का प्रतीक है । जिसकी परम्परा राज्य आन्दोलन मे भी परिलक्षित हुई । 25 मई 1915 को जौलकांडे में जन्मे श्रीदेव सुमन ने मात्र 29 वर्ष के जीवन में टिहरी रियासत के ज़ुल्मों व भारत की आज़ादी के लिए ऐतिहासिक वलिदान दिया ।
वक्ताओं ने कहा कि जब जब सत्तायें जनपक्षीय आन्दोलनो को कुचलने का प्रयाश करेगी श्रीदेव सुमन के संघर्ष उन्हे प्रेरणा देते रहेंगे । बैठक में पूरन चन्द्र तिवारी, जगत रौतेला, दयाकृष्ण काण्ड़पाल, अजय मेहता, मो हारिस, अजय मित्र विष्ट आदि शामिल हुए ।