Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

  एस.एस.पी. नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा,  के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा 16 जनवरी से “सड़क सुरक्षा माह” 2025 का आयोजन किया गया है। जिसको सार्थक रूप देने के लिए आज डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा हल्द्वानी कोतवाली से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


यातायात जागरूकता रैली में सीपीयू, यातायात, पेट्रोल कार, हल्द्वानी सर्किल के थानों, हाइवे पेट्रोल वाहन तथा चीता मोबाइल को शामिल किया गया। रैली का समापन हाइडल गेट से वापस होकर तिकोनिया पर किया गया।

रैली के माध्यम से पुलिस द्वारा हल्द्वानी शहर के स्थानीय लोगों तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई।  रैली के उपरांत हल्द्वानी शहर में 19 मुख्य चौराहों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, तथा जागरुकता पंपलेट/ बैनर वितरित किए गए। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जागरूकता रैली कार्यक्रम में  शिवराज सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी,  जगदीश राम कोहली प्रभारी सीपीयू यातायात पुलिस, सीपीयू, थानों की चीता मोबाइल व हाइवे पेट्रोल वाहन मौजूद रहे।