Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

खन्सयू पुलिस ने की 10,000 रुपये की चालानी कार्यवाही

डायल112 पर विक्रम सिंह निवासी सुआकोट पोखरी द्वारा सूचना दी गई कि गांव में झगड़ा हो रहा है और मुझे चाकू मार दिया गया है इस सूचना पर रोहिताश सागर थानाध्यक्ष खन्सयू द्वारा तत्काल थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया तो सूचना असत्य पाई गई।


शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि हमारा लेंटर पड़ा था , इसीलिए दारू पी ली थी, नशे में झूठी सूचना मेरे द्वारा दे दी गई।

इमरजेंसी सेवा पर गलत सूचना देने तथा पुलिस को गुमराह करने के संबंध में शिकायतकर्ता विक्रम सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम सुवाकोट पोखरी थाना खन्स्यू का धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000 का कोर्ट का चालान कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।