जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं का किया निराकरण

अपराध नियंत्रण और लम्बित मामलों के निष्पादन हेतु दिए सख्त निर्देश
पुलिस पेंशनर्स की मीटिंग में जाना उनका हाल चाल, समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासनआज दिनांक- 04 नवंबर, 2023 को रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग, पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन व जनपद के पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया।

★पुलिस पेंशनर्स मीटिंग
सर्वप्रथम गोष्ठी में उपस्थित समस्त पुलिस पेंशनर्स का परिचय प्राप्त कर कुशल-क्षेम की जानकारी लेकर उनकी निजी/पारिवारिक व विभागीय स्तर की समस्यायें पूछी गयी तथा उनके द्वारा बताई गयी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया, सभी थाना प्रभारियों को समय-समय पर पुलिस पेंशनर्स की कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त कर उनकी सहायता करने के निर्देश दिए गए।

★कर्मचारी सम्मेलन
इसके उपरांत एसएसपी महोदय द्वारा प्रत्येक थाना/चौकी व शाखाओं से आये सभी अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
★क्राइम मीटिंग
अपराध गोष्ठी में सर्वप्रथम जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। सम्बंधित सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। मा0 न्यायालय में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए गुणवत्तापूर्ण विवेचना किये जाने हेतु उपस्थित विवेचकों का मार्गदर्शन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। लम्बित आनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली, नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही, होटल/ढाबा, होमस्टे, स्पाँ सेंटर आदि की औचक चेकिंग, अपराधों की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्यवाही/जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, साईबर फ्रॉड से सम्बन्धित मामलों में शीघ्र कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गये।
★उपस्थिति
अपराध गोष्ठी में सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत श्री टी0आर0 वर्मा, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, डीजीसी श्री पूरन सिंह कैड़ा, प्रतिसार निरीक्षक श्री जितेन्द्र पाठक, वाचक निरीक्षक श्री अशोक धनकड़, प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक श्री अजय लाल साह, निरीक्षक यातायात श्री गणेश सिंह हरड़िया, निरीक्षक एलआईयू श्री कमल पाठक, निरीक्षक दूरसंचार श्री उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री हेमचन्द्र पंत, प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट श्री राजेश कुमार यादव, प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक श्री नासिर हुसैन, एफएसओ श्री महेश चन्द सहित जनपद के सभी थाना/एसओजी एवं शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।