Wed. Feb 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


अल्मोड़ा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड लमगड़ा की न्याय पंचायत चायखान तथा विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत ढोनीगाड में बहुउद्देशीय शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से आच्छादित करते हुए विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
दोनों शिविरों के माध्यम से कुल 483 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविरों में प्रमाण पत्र वितरण, पेंशन से संबंधित कार्य, स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्व प्रकरण, सामाजिक कल्याण योजनाएं, कृषि विभाग की सेवाएं सहित कई विभागों से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।
प्रशासन द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।
शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।