Mon. Dec 1st, 2025
Spread the love

हल्द्वानी नगर निगम ने बनभूलपुरा के मुख्य आरोपी के नाम जारी किया 2.44 करोड़ का वसूली नोटिस

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी उत्तराखण्ड


हल्द्वानी में बनभूलपुरा मलिक का बगीचे में बीते 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर पथराव और आगजनी के दौरान नगर निगम और सरकारी संपत्ति का भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने के बाद नगर निगम ने बनभूलपुरा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को नुकसान की भरपाई का वसूली नोटिस जारी कर दिया है।


मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को नोटिस

दिनांक 08.02.2024 को आपराधिक घटना कारित कर नगर निगम हल्द्वानी की सम्पत्तियों को नष्ट

करने/नुकसान पहुंचाने के दृष्टिगत वसूली नोटिस। नगर निगम हल्द्वानी द्वारा दिनांक 30.01.2024 को नोटिस जारी कर आपसे अपेक्षा की गई थी कि आप कथित मलिक का बगीचा वार्ड नम्बर 31, इन्द्रिानगर पश्चिम में राजकीय स्वामित्व की नजूल भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए दो भवनों को ध्वस्त कर राज्य सरकार की भूमि खाली कर दें। नोटिस के बावजूद आपके द्वारा आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया।

उक्त के दृष्टिगत नगर निगम हल्द्वानी द्वारा पुलिस एवं प्रशासन की मदद से दिनांक 08.02.2024 को राजकीय भूमि पर बने अवैध निर्माण को हटाया गया। उक्त कार्यवाही के बाद वापस आती नगर निगम हल्द्वानी की टीम पुलिस एवं प्रशासन पर हमला कर आपके समर्थकों द्वारा नगर निगम की निम्न सम्पत्तियों को क्षतिग्रस्त/नष्ट/लूट कारित कर राजकीय सम्पत्ति का नुकसान किया है। उक्त तथ्य की पुष्टि एफ.आई.आर. नम्बर 0021 दिनांक 08.02.2024 से होती है जिसमें आप अभियुक्त/आरोपी के रूप में नामजद हैं।