Wed. Oct 15th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

  वर्तमान पर्यटन सीजन की दृष्टिगत नैनीताल जनपद के विभिन्न दर्शनीय स्थलों में भारी संख्या में सैलानी पहुँच रहे हैं। 
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा एवम सुगम यातायात हेतु पुलिस बल को तैनात किया गया है।



     नैनीताल जनपद के पुलिस कर्मियों द्वारा पर्यटकों हेतु सुगम, सुरक्षित, बेहतर संचालन व निर्बाध यातायात प्रदान करने हेतु दिन-रात, धूल-मिट्टी, बरसात एवं कड़ी धूप में चौराहों पर खड़े होकर यातायात का सुचारु रुप से संचालन किया जा रहा है।
     यातायात ड्यूटी पर तैनात जवान लगातार कर्तव्यनिष्ठाता के साथ यातायात सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

You missed