Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र,आमजन को सुरक्षा का भरोसा


    
दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके की गंभीर घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पूरे जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

   
SSP NAINITAL के आदेशानुसार जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में लगातार रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य बॉर्डर बैरियरों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है।
   
सुरक्षा दृष्टि से BDS टीमों एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा संवेदनशील स्थलों — धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, सार्वजनिक स्थानों आदि की बारीकी से जांच की जा रही है।

SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने समस्त पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

📢 नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना पुलिस को दें।