Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान* चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


   
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक नैनीताल रोड पर मोटरसाइकिल चलाते समय खुलेआम शराब पीता हुआ दिखाई दे रहा था। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ।

   
मुखानी थाना पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवक की पहचान नवीन सिंह भोजक, निवासी कुसुमखेड़ा, बिठौरिया, हल्द्वानी के रूप में की गई। युवक के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

    
पुलिस द्वारा युवक की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

 जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क पर ऐसा कोई भी कृत्य जो स्वयं एवं दूसरों के लिए खतरा बन सकता है, उससे परहेज करें।