Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

    
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।


    इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही की गयी है।

     दिनांक 25.08.2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सिकन्दर पुत्र साबिर, निवासी- चैनल गेट, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र- 35 वर्ष को गौलापार्किंग में खड़ी गाड़ियों की आड़ से अवैध नशे के इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी –

10 इंजेक्शन Buprenorphine Hydrochloride – 02 ml

12 इंजेक्शन Pheniramine Maleate (AVIL) – 10 ml

बरामदगी- कुल- 22 नशे के इंजेक्शन

उक्तअभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 जगवीर सिंह
2. का0 हरीश रावत
3. का0 सुनील कुमार