Sun. Mar 29th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा द्वारा नशे के ख़िलाफ़ जनपद में सभी थानाप्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में नशे के तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
    
इसी क्रम में  जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा निर्देशन,  प्रमोद शाह  क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में  तथा  उमेश कुमार मलिक  प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल के नेतृत्व में मंगोली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध नशे के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत कल दिनांक 14-01-2025 को वाहन चैकिंग के दौरान मंगोली चौकी के पास अली उर्फ अदनान पुत्र अब्दुल हनीफ निवासी बूचड़खाना तल्लीताल जनपद नैनीताल 24 वर्ष को 25.61 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
     
उक्त के विरुद्ध थाना मल्लीताल में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


पुलिस टीम

1-  उ0नि0 भूपेंद्र मेहता
2- का0 राजेश कुमार
3- का0 हीरा भोरियाल