Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

अल्मोड़ा– अल्मोड़ा ऐतिहासिक धार्मिक मन्दिर नंदा देवी  बाजार में दोनों तरफ दुपहिया वाहनों से काफी लम्बी कतारें लगी हुई है। जिससे आते-जाते लोगों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी नरेंद्र वर्मा,और विनोद वर्मा का कहना था कि इस मुद्दे को लेकर आने-जाने लोगो बुजुर्ग लोगों बच्चों के साथ स्थानीय दुकानदारों को भी भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है, स्थानीय लोगों की मांग है इस जनहित के मामले को लेकर तुरंत कार्यवाही की जाए । इसमें नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी द्वारा इस मामले को लेकर बेहतर व्यवस्था करने की बात कही गई।