Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज राष्ट्र नीति संगठन और सतर्क उत्तराखंड संगठन के संयोजक एडवोकेट विनोद तिवारी ने जिला अधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री भारत सरकार राष्ट्रीय महिला आयोग राष्ट्रीय बाल आयोग और केंद्रीय गृह मंत्रालय को विभिन्न विषयों पर ज्ञापन भेजा ।
पीएम श्री जीआईसी खूंट में लंबे समय से पानी की समस्या है जिस पर पूर्व में ज्ञापन दिया गया था और जिला अधिकारी द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद आज तक कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा इस स्कूल में बालिकाएं भी अध्यनरत हैं और जलाभाव में शौचालय की समस्या  बनी हुई है, वही दूसरा सबसे महत्वपूर्ण विषय ग्राम पंचायत खूंट धामस चाण सेनार रौन डाल क्षेत्र में कोसी नदी पर पल और सड़क के डामरीकरण का कार्य करने को लेकर के गत दोनों प्रेस वार्ता की गई थी जिसको लेकर के अधिकारियों द्वारा जवाब आया कि डेढ़ वर्ष के भीतर कार्य पूरा किया जाएगा इस पर क्षेत्र की जनता में गहरा असंतोष व्याप्त है और क्षेत्र की जनता इसे  शीघ्र पूरा करवाना चाहती है। इस अवसर पर एडवोकेट विनोद तिवारी ने कहा कि जब भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जन्मस्थली के यह हालत है तो जिला प्रशासन से और क्या ही उम्मीद की जा सकती है। एडवोकेट विनोद तिवारी ने बताया कि आंदोलन में वह सभी जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रधानों क्षेत्र के आम जनता अल्मोड़ा शहर के पार्षदों तथाव्यापार मंडल और सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के पास जाएंगे तथा धरने के लिए समर्थन मांगेंगे।वही एक विषय पर केंद्र गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा गया जिसमें पहाड़ और मैदान के बीच में भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 147 और 152 समेत भारतीय संविधान के अनुच्छेद 365 और 355 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के आधार पर गृह मंत्रालय को राज्य सरकार को इस विषय पर भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की गई है और शिकायत की गईहै।