Thu. Apr 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां पर सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय नीति संघ के प्रमुख विनोद तिवारी ने एक जानी-मानी निजी कंपनी रेड चीफ के शोरूम से 3195 का जूता खरीदा था और इस जूते में एक वर्ष की गारंटी थी लेकिन दो माह के अंदर ही जूता खराब हो गया था जब ग्राहक द्वारा शोरूम जाकर के इसकी शिकायत की गई तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया इसके बाद उन्होंने दुखी होकर के कंपनी को एक लीगल नोटिस थमा दिया और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय दे दिया जब कंपनी को नोटिस मिला तो हड़कंप मच गया और नोटिस मिलते ही तत्काल प्रभाव से कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और हंड्रेड परसेंट क्लेम स्वीकार किया और 24 से 48 घंटे में उन्हें उनकी रकम देने का आश्वासन दे दिया।


इस अवसर पर राष्ट्र नीति संघ के प्रमुख का कहना है कि निश्चित तौर पर यह एक महत्वपूर्ण विजय है क्योंकि कहीं ना कहीं आम लोगों को बड़ी-बड़ी कंपनियां परेशान करती रहती हैं और उनका शोषण करती हैं ऐसे में यह केस आम लोगों के लिए एक नजीर बनेगा कि कैसे कानूनी लड़ाई के रास्ते से संविधान और कानून के रास्ते पर चलकर अपने हक और हक्क को वापस पाया जा सकता है।